Weathering storm in Ersama
जीवन की घड़ियां वृथा न खो.......
किसी विद्वान ने बहुत ही सुंदर तरीके से इस बात को मनुष्य को समझाने की कोशिश की है परंतु हम मनुष्य हैं कि इस बात को समझते ही नहीं ।
भगवान ने यह जन्म हमें ऐसे ही नहीं दिया कि इसको भौतिकतावादी बनकर गवां दें परंतु इसके पीछे बहुत बड़ा कारण रहा होगा , इसके पीछे उनकी असीम कृपा रही होगी कि हमें मनुष्य जन्म दिया । परंतु बड़े दुख की बात है हम भूल गए कि हम मनुष्य हैं और हमने अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान ही नहीं दिया ।
हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है उसको ही नहीं जाना । संसार में आए, थोड़े बड़े हुए, पढ़ाई में लग गए । पढ़ाई भी हो गई तो नौकरी में लग गए और जैसे ही परिवार की जिम्मेवारी हम पर आई हम लग गए पैसा कमाने में । किसको कितना दिया ? किसकी कितनी सहायता करी ? इस बात की तरफ तो कभी ध्यान ही नहीं दिया ।
किसी ओर की तो छोड़ो हमने अपनी तरफ भी ध्यान नहीं दिया । क्योंकि ध्यान दिया होता तो अपने स्वास्थ्य के बारे में सबसे पहले सोचते परंतु बड़ी अजीब स्थिति हमारे सामने है ; हम सभी चीजों को समय देते हैं - गाड़ी खरीदनी है तो गाड़ी के बारे में पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही उसको खरीदते हैं , घर खरीदना है तो भी सारी तैयारियां करते है कि नींव पक्की होनी चाहिए , दरवाजे के लिए लकड़ियां अच्छी होनी चाहिए, सीमेंट आदि सब कुछ उत्तम होना चाहिए ; परंतु अपने स्वास्थ्य को समय नहीं देते ।
जो चीज नहीं खानी चाहिए उसको खाते हैं , एक्सरसाइज करनी चाहिए तो एक्सरसाइज नहीं करते हैं , सुबह जल्दी उठना चाहिए तो जल्दी नहीं उठते हैं , कौन सा ऐसा काम है जो हम भगवान के दिए हुए दिशा निर्देशों के आधार पर करते हैं ? भौतिकतावाद की चकाचौंध में ऐसे पागल हो गए अपने शरीर पर ही ध्यान नहीं देते, उसको ही स्वस्थ नहीं रख पाते। तो इतनी मेहनत करके उसका फायदा क्या ? पैसा कमा लेंगे, नाम कमा लेंगे , शोहरत कमा लेंगे ,लेकिन स्वास्थ्य को कौन कमाएगा ??
अगर स्वास्थ्य कमाना है तो लौटना पड़ेगा अपनी प्राचीन परंपरा की ओर । हमारे पूर्वजों के द्वारा बनाए हुए नियमों का पालन करना पड़ेगा । एक सही दिनचर्या बनानी होगी और अनुशासन में रहकर उसका पालन भी करना पड़ेगा। तभी हम पहले सुख का भोग कर पाएंगे :-पहला सुख निरोगी काया ।
बाकि जानकारी अगले ब्लॉग में ......
----------------------------------------------------------
English Translation :-
Human Life : A Precious Gift
Do not waste the time of life.......
Some scholar has tried to explain this thing to man in a very beautiful way, but we human beings do not understand this thing at all.
God did not give us this birth in such a way that we should lose it by becoming materialistic, but there must have been a very big reason behind this, it must have been His infinite grace that He gave us birth as human . But it is a matter of great sadness that we've forgotten about this gift and we did not pay attention to our goal.
We do not know what is the purpose of our life. Came into the world, grew up a little, started studying. Even after studies, got engaged in a job and as soon as the responsibility of the family fell on us, we started earning money. To whom did we give.? How much did you help?.......? Never paid any attention to this matter.
Leave this matter, we even didn't pay any attention to ourselves. If we had paid attention, we would have thought about our health first, but a very strange situation is in front of us; We give time to everything except health - if want to buy a car, then we buy it only after doing a thorough investigation about the car, even if we want to buy a house, we do all the preparations that the foundation should be solid, the wood for the door should be the best , Cement etc. everything should be perfect; But we don't pay attention to our health.
we should not eat unhealthy meals but who care about it ...? We should do exercise after getting up early in the morning . But why to follow all these things ...? Which work we do on the basis of the guidelines given by God? Such mad people in the glare of materialism do not pay attention to their own body, are unable to keep it healthy. So what is the use of working so hard? You will earn money, name & fame, but who will earn health??
If health is to be earned, then we have to return to our ancient tradition. We have to follow the rules laid down by our ancestors. A right routine has to be made and it has to be followed by being disciplined. Only then we'll be able to enjoy the first happiness ( The first happiness is a healthy body).
To be continued......
Comments
Post a Comment
https://motivationalhub01.blogspot.com/?m=1